
Mrs. Central India रतलाम की बेटी रिदमा बनीं मिसेज सेंट्रल इंडिया 2026! पुणे में हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर, भोपाल में जीता ग्रेंड फिनाले का खिताब!
Bhopal/Ratlam : मध्य प्रदेश के रतलाम शहर की गुलमोहर कॉलोनी निवासी समाजसेवी दिनेश काकानी, श्रीमती ललिता की सुपुत्री, शहर की बेटी श्रीमती रिदमा काकानी जो वर्तमान में पुणे में VDART डिजिटल नामक आई टी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। जिसने हाल ही में 2 उपलब्धियां अर्जित करते हुए रतलाम तथा परिवार का नाम शिर्ष पर पहुंचाया है। राजधानी भोपाल में 21 फरवरी 2026 को द पेजेण्ट कंपनी द्वारा आयोजित मिसेज सेंट्रल इंडिया में विजेता का खिताब जीता हैं और 21 दिसंबर 2025 को पुणे में द पेजेण्ट कंपनी द्वारा आयोजित मिसेज महाराष्ट्र में रनर अप का खिताब जीता हैं।

साथ ही 21 फरवरी को भोपाल शहर के प्रतिष्ठित होटल ताज लेक फ्रंट में मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया सीजन 3 का भव्य ग्रैंड फिनाले गरिमामई वातावरण में आयोजित किया गया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अमन वर्मा, हीरा वारिना और फेमस डायरेक्टर, बेजॉय नाम्बियार अपने सेलेब्रिटी अंदाज से शो की रौनक को चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और फैशन जगत की हस्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुल 45 प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी-अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी दिलीप सूर्यवंशी एवं विधायक भगवान दास सबनानी उपस्थित रहें। इनमें Mrs Central India की सिल्वर श्रेणी का खिताब रिदमा काकानी ने अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय एंबेसडर 2026 मंजरी सिन्हा, डॉ. स्वाति जैन, डॉ. पूर्णिमा तिवारी, मिस पूर्णिमा सुनमोरिया, ज्योति झरबड़े, रेखा मारवाल मौजूद रहें।
संचालन एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल, द पेजेंट इंडिया कम्पनी एवं अयूरा इवेंट द्वारा किया गया, जबकि दिवा पेजेंट्स ग्रूमिंग पार्टनर रहें। इवेंट मैनेजर हिमानी सिंह, आरुषि मिश्रा कोरियोग्राफर एवं रैम्प वॉक डायरेक्टर पूजा सिंह तथा भोपाल सिटी डायरेक्टर मनीषा आनंद के नेतृत्व में यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक मंच बनकर उभरा। मयूरी सूर्यवंशी, शाहीन चौधरी, अंजलि लालवानी, हीरा वारिना, काल मास्करेनहास, जागृति अग्रवालडॉ. स्वाति जैन, गजल सचदेव, प्राजक्ता भोयर और रचना वर्मा ने जूरी मेंबर की भूमिका निभाई!





