RBI Dy Governor: सरकार ने RBI के डिप्टी-गवर्नर को 1 साल के लिए पुनः नियुक्त किया

556

RBI Dy Governor: सरकार ने RBI के डिप्टी-गवर्नर को 1 साल के लिए पुनः नियुक्त किया

नई दिल्ली:RBI Deputy Governor: केंद्र सरकार ने RBI के डिप्टी-गवर्नर एम राजेश्वर राव को 1 साल के लिए फिर से नियुक्त किया है।

सरकार ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव को 08.10.2025 को समाप्त होने वाली एक वर्ष की अवधि के लिए पुनः नियुक्त किया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार उन्हें 9 अक्टूबर, 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक पुनः नियुक्त किया गया है।

राव को अक्टूबर 2020 में तीन साल की अवधि के लिए RBI का डिप्टी-गवर्नर नियुक्त किया गया था। इससे पहले नवंबर 2016 में उन्हें RBI के कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया था। उन्हें RBI के कामकाज के विभिन्न पहलुओं का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने जोखिम निगरानी विभाग का प्रभार संभाला था।