
RCL Final Match Today : खतम इलेवन V फाइनेंस सर्किल के बीच सुपर फायनल रोमांचक भिड़ंत!
Ratlam : शहर के पोलो ग्राउंड में शनिवार को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से शहर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियन लीग RCL का चौथा सीजन का फायनल मैच रात्रि 8 बजे मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व गृह मंत्री तथा स्पर्धा के प्रेरणा स्त्रोत हिम्मत कोठारी की मौजूदगी में आयोजित होगा।
दूसरे सेमीफाइनल हिंद टाइटंस वि फायनेंस सर्किल के मध्य हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवरों में 111 रनों का लक्ष्य दिया। नीलेश निनामा 33, शक्ति घोषरे 25, अनील निनामा 24 के शानदार बल्लेबाजी रही। हिंद टाइटंस के गेंदबाज हर्षित उपाध्याय 1, अनुज 2, सौरभ 2 विकेट लिए। हिंद टाइटंस की सलामी पहले ओवर में विकेट गंवाए, शुभम की शानदार बल्लेबाजी फायनेंस सर्किल के गेंदबाज 2 विकेट लिए जिसके जवाब हिंद टाइटंस ने 94 रनों पर आल आउट होकर 12 रनों से फायनेंस सर्किल विजय रहीं।

मेन ऑफ द मैच फायनेंस सर्किल के विपिन सिंह जावरा रहें!
सेमीफाइनल के अतिथि BJP प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जन जाति मोर्चा एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, अजय ठाकुर, रिटायर्ड DOM पश्चिम रेलवे, उद्योगपती सुशील अजमेरा (अजमेरा स्टील), हुसैन दातारवाला, अनिल पांडे, इरशाद कुरैशी की गरिमामई मौजूदगी में किया गया। रतलाम चैंपियन लीग समिति महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, विकास कोठारी, गौरव जाट पूर्व रतलाम केसरी, अशोक पोरवाल, यतेन्द्र भारद्वाज, जयेश राठौर, मनीष शर्मा, देवशंकर पांडे, अनिल पांडे, संजय शर्मा, जोस चाको, दिनेश पोरवाल, लोकपाल सिंह सिसोदिया, दिनेश राठौर, राजेश चौहान, सुनील सारस्वत, राहुल जाधव ने खेलप्रेमियों से फायनल मैच देखने हेतु आमंत्रित किया हैंं!




