Real Life Hero : राकेश मरिया पर फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी!

सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी के बाद अब रियल सुपर हीरो पर फिल्म

878

Mumbai : फिल्म निर्माता, निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अब रियल लाइफ कॉप हीरो राकेश मरिया पर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की। राकेश मरिया दबंग पुलिस अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने 36 साल तक मुंबई में आतंकवाद, माफिया और गुंडों मुकाबला किया और उनकी धमकियों का सामना किया। मुंबई बम हमलों के बाद की स्थितियों से मुकाबला भी राकेश मरिया का ही काम रहा। वे उस समय मुंबई के पुलिस कमिश्नर थे।

रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर राकेश मारिया संग तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिलचस्प प्रोजेक्ट का ऐलान किया। उन्होंने लिखा राकेश मारिया वह शख्स जिन्होंने 36 सालों तक आतंक देखा। मुंबई सीरियल ब्लास्ट, अंडरवर्ल्ड का खतरा, 26/11 मुंबई हमला, उनकी कर्म यात्रा बहुत लंबी है और मैं इस निडर यात्रा को पर्दे पर लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

कौन हैं राकेश मारिया?

राकेश मारिया मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर थे। अपने कार्यकाल के दौरान राकेश मारिया ने कई बड़े मामले सॉल्व किए। 1993 के मुंबई सीरीयल ब्लास्ट, 2003 में गेटवे ऑफ इंडिया और जवेरी बाजार ब्लास्ट केस को सुलझाने के बाद 2008 में हुए मुंबई हमलों के आरोपी कसाब से पूछताछ भी राकेश मारिया ने ही की थी।

वहीं अपनी जिंदगी को पर्दे पर फिर से जीने के लिए राकेश मारिया काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस घोषणा पर खुशी जाहिर की। उनके मुताबिक ये खुशी इसलिए भी है, क्योंकि उनकी जीवन यात्रा को रोहित शेट्टी जैसा शानदार निर्देशक पर्दे पर लाने जा रहा है। ये कोई पहला मौक नहीं है जब रोहित शेट्टी कॉप बेस्ड मूवी बनाने जा रहे हों! इससे पहले वो सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी जैसे काल्पनिक किरदारों को पर्दे पर ला चुके हैं, जिसे पसंद किया गया था, लेकिन ये सब फिक्शन था और अब वो रीयल लाइफ कहानी सबको सुनाने के लिए आतुर हैं। अब जो फिल्म रोहित शेट्टी बनाने जा रहे हैं, वो रियल लाइफ हीरो पर आधारित है।