Rebellion in Karnataka BJP : पूर्व CM जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल, टिकट नहीं मिलने से नाराजी!

शेट्टार ने कहा 'मुझे भाजपा नेताओं ने तसल्ली तक नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा!

497

Rebellion in Karnataka BJP : पूर्व CM जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल, टिकट नहीं मिलने से नाराजी!

Bengaluru : कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार भाजपा छोड़ने के बाद सोमवार सुबह कांग्रेस में शामिल हो गए। सुबह वे बेंगलुरु में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता वहां मौजूद रहे।
पूर्व CM और भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने टिकट न मिलने पर दो दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी। सोमवार सुबह वे बेंगलुरु में कांग्रेस में शामिल हो गए। शेट्टार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदस्यता दिलाई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे।
रविवार को शेट्टार ने कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। शेट्टार ने बताया कि कांग्रेस के इन नेताओं ने उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए कहा।

शेट्टार ने कहा कि मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।

‘पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि मुझे टिकट मिलेगी, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रही है तो मैं हैरान रह गया। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की और न किसी ने मुझे समझाने की कोशिश की। यहां तक कि मुझे तसल्ली भी नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा।

शेट्टार के आने से कांग्रेस मजबूत होगी
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि जगदीश शेट्टार के आने के बाद कांग्रेस राज्य में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जैसा व्यवहार भाजपा ने उनके साथ किया, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। भाजपा ने उनके समुदाय (लिंगायत) और उनके समर्थकों का अपमान किया है। सिद्धारमैया ने कहा कि RSS से होने के बावजूद शेट्टार एक सेक्युलर व्यक्ति हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि शेट्टार के आने से पार्टी मजबूत होगी।