Red Alert in Mumbai: IMD द्वारा मुंबई और उपनगरों में रेड अलर्ट जारी,आज 26 सितंबर के लिए स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित 

749

Red Alert in Mumbai: IMD द्वारा मुंबई और उपनगरों में रेड अलर्ट जारी,आज 26 सितंबर के लिए स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित 

 

मुंबई: Red Alert in Mumbai: IMD द्वारा मुंबई और उपनगरों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश को देखते हुआ आज 26 सितंबर के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है।

इसी संबंध में मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि IMD द्वारा जारी मुंबई और उपनगरों में रेड अलर्ट के मद्देनजर आज 26 सितंबर के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। लोगों से अनुरोध है कि जब तक आवश्यक न हो, घर के अंदर ही रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए 100 डायल करें।