
पढ़ना जारी रखें

कार्यक्रम के विशेष अतिथि संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा थे जिन्होंने कहा कि पत्रकारों को आपस में एक दूसरे पर उंगली उठाने से बचना चाहिए। आपकी खबर ही आपकी पहचान कायम करती है। आंचलिक पत्रकार संघ सदैव पत्रकारों के हित के लिए काम करता है।
कार्यक्रम को आंचलिक पत्रकार संघ के जिला महामंत्री रमेश सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार वह शक्ति हैं जो सर्वगुण सम्पन्न होते हैं। पत्रकारों के ज्ञानवर्धन के लिए समय समय पर वरिष्ठ पत्रकारों के सानिध्य में कार्यशाला आयोजित करना चाहिए।
सभा को जावरा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार हरण, महिदपुर तहसील अध्यक्ष ओम सोनी, प्रेस फोरम अध्यक्ष सुनील जैन ने भी संबोधित किया तथा उन्हेल इकाई के पदाधिकारियों को आंचलिक पत्रकार संघ के परिचय पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त पत्रकारों ने पुष्पहार से किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकार साथी विकास जायसवाल, निर्मल सोलंकी, सूरज गौड़, जितेंद्र पांचाल, मनीष पोरवाल, प्रियंका माली, दीपक पाल, पदम मालवीय, भूरे खान डोडिया, अनिल कपासिया, नितेश वर्मा, शकील शाह, किशोर पांचाल, कमल राठौर तथा महिदपुर से वरिष्ठ पत्रकार रमेश गौड़, जिलाध्यक्ष ओम सोनी, सचिव सुनील जैन रामसना, उपाध्यक्ष कमल सेन, सहसचिव दिनेश बगाना आदि उपस्थित थे।
संचालन तथा आभार
कार्यक्रम का संचालन युवा पत्रकार सतीश सोनी और आभार पद्माकर पाध्ये ने माना।
