

हास्य बुलेटिन लटकता खंजर का विमोचन तथा हास्य कवि सम्मेलन संपन्न!
वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मिश्रीलाल सोलंकी की स्मृति में आयोजन, श्रद्धांजलि अर्पित की गई!
Ratlam : शहर के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मिश्रीलाल सोलंकी द्वारा शहर वासियों को 27 वर्ष पूर्व दी गई सौगात हास्य समाचार-पत्र लटकता खंजर को सोलंकी के नहीं रहने पर भी सम्पादक राजेन्द्र सिंह चौहान द्वारा विद्यमान रखा है। बता दें कि मिश्रीलाल सोलंकी का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। उनकी स्मृति में यह कार्यक्रम शहर की एक निजी होटल में राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा (भारत) द्वारा हास्य बुलेटिन लटकता खंजर (28वां) विमोचन समारोह वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, समाजसेवी मोहन मुरलीवाला, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा प्रदेश महानियंत्रक के सी यादव (उज्जैन) के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वतीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मिश्रीलाल सोलंकी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुभारंभ हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के सदस्यों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा प्रदेश महासचिव एवम हास्य बुलेटिन लटकता खंजर के प्रधान संपादक राजेन्द्र सिंह चौहान द्वारा हास्य बुलेटिन लटकता खंजर के बारे में अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया गया कि यह हास्य बुलेटिन लगातार 28वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इस बुलेटिन को प्रकाशित करने का हमारा एक ही मकसद है कि मानव जीवन में हास्य का भी एक स्थान हो। कार्यक्रम के सह-संयोजक देवेंद्र सोलंकी ने उनके पिता स्वर्गीय मिश्रीलाल सोलंकी के जीवन के कई संस्मरण सुनाए।
कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, पत्रकार मोहन व्यास प्रदीप उपाध्याय, निमिष व्यास, मयंक जाट, विप्लव जैन, मोहन मुरलीवाला, के सी यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन भी किया गया जिसमें मेघनगर से आए कवि निसार पठान, लक्ष्मण पाठक, हरिशंकर भटनागर, मोडीराम सोलंकी, जुझारसिंह भाटी, दिलीप जोशी, डॉ. चंचल चौहान, मुकेश सोनी, सुरेश माथुर, प्रकाश हेमावत, सुभाष यादव, कैलाश वशिष्ठ, धनंजय तबकड़े, विशाल वर्मा आदि कविगणों ने अपना काव्य पाठ किया। आर आर न्यूज के प्रधान संपादक राकेश मामा, प्रेस फोटोग्राफर शुभ दशोत्तर का राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा द्वारा सम्मान किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा आमंत्रित सभी अतिथियों एवं उपस्थिति कविगणों का राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा द्वारा प्रतिक चिन्ह भेंटकर किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह चौहान, संभागीय अध्यक्ष ललित चोपड़ा, मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनगरा, पत्रकार मोर्चा के दुर्गाशंकर खीची, पंडित ओमप्रकाश ओझा, राकेश शर्मा, दीपक पुरोहित, शांतिलाल शर्मा, मोहम्मद जफर खान, सुशील शुक्ला, अजय माथुर, संतोष चौहान, सौरभ देवड़ा, रवि गुर्जर, मोहन व्यास, राकेश सोनी, दीपक जैन, लखन गहलोत, शुभ दशोत्तर, ईश्वर सांखला, बलदेव सिंह सोलंकी, शरद शुक्ला, विशाल चोपड़ा, अंशुल सिंह चौहान, रिवानसिंह चौहान, जगदीश उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह चौहान, भजन गायक गोपाल कृष्ण शर्मा, हिम्मत जेथवार, किशन साहू, सुनील शर्मा, चिमन पहलवान, रहिम खान, दिनेश कुमार शर्मा, शंकरलाल मालवीय, कुलदीप माहेश्वरी, वैभव व्यास, राजू सुरोलिया, संजय सांकला, संजय पालीवाल, जाकिर हुसैन, चिंतामणि, प्रदीप शर्मा, राकेश मामा आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कवि अब्दुल सलाम खोकर एवं कवि नरेंद्र जी त्रिवेदी ने किया तथा आभार राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष ललित चोपड़ा ने माना!