Religion Change : अबरार बना अभिषेक और अंजुम बनी आरती, 20 मुस्लिमों ने हिंदू धर्म अपनाया!

मंत्र उच्चारण के बाद सभी ने विधि विधान से पूजा-पाठ कर धर्म परिवर्तन किया!

405

Religion Change : अबरार बना अभिषेक और अंजुम बनी आरती, 20 मुस्लिमों ने हिंदू धर्म अपनाया!

Indore : खजराना गणेश मंदिर में 20 मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया। इन सभी ने गणेश मंदिर में मंत्र उच्चारण और पूजा-पाठ के बाद धर्म परिवर्तन किया। सभी विश्व हिंदू परिषद के लोगों के साथ गणेश मंदिर पहुंचे थे। हिंदू धर्म अपनाने के बाद ये सभी खुश नजर आए।

इंदौर में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिमों के धर्म बदलने का मामला सामने आया। धर्म परिवर्तन करने वाले 20 लोगों में से कुछ लोग इंदौर और कुछ लोग आसपास के रहने वाले हैं। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचे। सभी ने मंत्र उच्चारण के बाद विधि विधान से पूजा-पाठ कर हिंदू धर्म अपनाया। विहिप नेता ने बताया कि, खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ इन लोगों की घर वापसी कराई गई। इस दौरान सभी को गणपति अथर्वशीष का पाठ पढ़ाया गया।

सभी को नए नाम दिए गए
धर्म बदलने के बाद इन्हें नए नाम दिए गए। नीलोफर शेख से निकिता, अक्षां शेख से आकांशा, रजाक सय्यद से रोहित, अंजुम शाह से आरती, अबरार से अभिषेक, मुबारिक से मनीष, जमीला बी से जमना बाई, रहमान से हीरालाल, रईस से राजू, रईस खान से अर्पित, सुरया बी से पूजा, मेहरून बी से ममता, कालू खा से करुलाल, रुक्मणि से रुककया, जरीना बी से जानवी, जाकिर से राहुल, रजिया से रानी, शमीम शाह से शानू बने हैं।

IMG 20240629 WA0010

प्रदेश में इससे पहले भी धर्म परिवतर्न के मामले सामने आ चुके हैं, जहां मंदसौर और अलग-अलग शहरों में मुस्लिम समाजजनों ने हिंदू धर्म अपनाया था। वहीं अब इंदौर में 20 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपनाया है।

मंदसौर में हुआ था धर्म परिवर्तन
इससे पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया था, जिसमें जिले के रहने वाले मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू धर्म अपनाया था। दरअसल, हिंदू धर्म अपनाने वाले शेख जफर अब चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से पहचाने जा रहे हैं। शेख जफर को विधि विधान के साथ हिंदू धर्म की दीक्षा प्रदान की गई थी। शेख जफर ने मंदसौर के प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में धर्म परिवर्तन करते हुए, हिंदू धर्म को अपनाया था।