Sammaan Safa Rally held in Ratlam : शिवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में हजारों की संख्या में एक जैसे साफे पहनकर निकले भक्त!

केसरिया ध्वज हाथों में थामे जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शामिल हुई मातृ-शक्ति!

92

Sammaan Safa Rally held in Ratlam : शिवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में हजारों की संख्या में एक जैसे साफे पहनकर निकले भक्त!

Ratlam : महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर की जवाहर व्यायामशाला परिवार, अम्बर ग्रुप द्वारा साफा रैली निकाली गई। रैली ने 4 किमी की दूरी 3 घंटे में तय की, रैली में डीजे की धून पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर हजारों की संख्या में युवा केसरिया साफा बांधकर चल रहें थे। रैली में मातृ शक्ति भी उत्साह के साथ शामिल हुई। इस वर्ष जोधपुर और पाली राजस्थान से लगभग 5000 साफे मंगवाए गए।

जवाहर व्यायाम शाला के सूरज जाट ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से सम्मान साफा रैली का आयोजन महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शुरूआत में 100 से 150 लोग जुड़े थे। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया और आज लगभग 5 हजार लोग इससे जुड़ गए है। सनातन परंपरा व संस्कृति की जानकारी छोटे-छोटे हिस्से तक पहुंचना चाहिए। साफा हमारे पहनावे का अभिन्न अंग है। साफे का सम्मान भी है और जिस व्यक्ति को साफा पहनाया जाता है उसका भी सम्मान है। इसी उद्देश्य से साफा रैली निकाली जाती है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 5.05.24 PM

जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 30 साफा बांधने वाले उस्ताद ने युवाओं को साफा बांधना शुरू किए और दोपहर 12 बजे सम्मान रैली प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़ कैलाश मंदिर पर पहुंची। जहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक किया गया और महाआरती कर प्रसाद वितरित की गई। वहीं रैली का शहर में जगह-जगह मंच के माध्यम से अनेक सामाजिक संगठनों, संस्थाओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकाली गई साफा सम्मान रैली में जगदीश पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सूरज पहलवान, अश्विन जायसवाल, अंबर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान, अमन पहलवान, सत्यदेव मलिक पहलवान, पंडित राजेश दवे, पंडित संजय दवे, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, भाजपा नेता विप्लव जैन, समाजसेवी सलीम आरिफ सहित बड़ी हजारों संख्या में युवा शामिल रहें!