रिटायर्ड DGP विवेक जौहरी NHPC में भ्रष्टाचार पर लगाएंगे लगाम

तीन साल के लिए बने IEM, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

1662

रिटायर्ड DGP विवेक जौहरी NHPC में भ्रष्टाचार पर लगाएंगे लगाम

भोपाल. प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DG) पद से एक साल पहले रिटायर हुए विवेक जौहरी का पुर्नवास हुआ है। उन्हें NHPC लिमिटेड में बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यहां पर भ्रष्टाचार, रिश्वत और किसी भी अन्य अनैतिक गतिविधियों को रोकने का काम करना होगा। वे एनएचपीसी में स्वतंत्र मॉनिटर (IEM) बनाए गए हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। उनकी नियुक्ति दो दिन पहले इस पद पर हुई है।

बताया जाता है कि यह तीन साल की अवधि का स्वैच्छिक और गैर वेतन वाला पद है। हालांकि इस पद पर जौहरी को निदेशकों के समान लाभ मिलेंगे। नियमों के अनुसार उनके पास प्रशासनिक और प्रवर्तन उत्तरदायित्व नहीं होंगे, लेकिन वे सीवीसी जैसे अन्य भ्रष्टाचार विरोधी संस्थाओं के साथ समन्वय करेंगे। गौरतलब है कि विवेक जौहरी मध्य प्रदेश में डीजीपी का दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद पिछले साल मार्च में पद मुक्त हो गए थे।