Retired IAS Khullar’s Appointment Put on Hold: राजेश खुल्लर की CM के मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति घोषणा के कुछ ही घंटों बाद रुकी 

697

Retired IAS Khullar’s Appointment Put on Hold: राजेश खुल्लर की CM के मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति घोषणा के कुछ ही घंटों बाद रुकी 

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार रात को एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में पूर्व वरिष्ठ IAS अधिकारी राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त करने के अपने पूर्व निर्णय को स्थगित कर दिया, जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा और रैंक दिया गया था। खुल्लर भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1988 बैच के सेवानिवृत अधिकारी हैं।

खुल्लर की नियुक्ति की घोषणा शुक्रवार को की गई थी। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने एक अनुवर्ती आदेश जारी किया जिसमें कहा गया कि नियुक्ति को “अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है।”