Retired IAS Officers To Inquire Against Serving Officers: केंद्र सरकार रिटायर्ड IAS अधिकारियों को बनाएगी इंक्वायरी ऑफिसर

390

Retired IAS Officers To Inquire Against Serving Officers: केंद्र सरकार रिटायर्ड IAS अधिकारियों को बनाएगी इंक्वायरी ऑफिसर

नई दिल्ली: रिटायर्ड IAS अधिकारियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। केंद्र सरकार रिटायर्ड IAS अधिकारियों को अब इंक्वायरी ऑफिसर बनाकर सेवारत IAS अधिकारियों के प्रकरणों की जांच का काम सौंपेंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में केंद्र सरकार ने रिटायर्ड IAS अधिकारियों से आवेदन बुलवाएं हैं, जिन्हें इंक्वायरी ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में चयनित रिटायर्ड IAS अधिकारियों का पैनल बनाया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर रिटायर्ड IAS अधिकारियों को इंपैनल्ड किया जाएगा। इस पैनल को केंद्र सरकार के DOPT द्वारा गठित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने यह निर्णय सेवारत IAS अधिकारियों की लंबित डिपार्टमेंटल इंक्वायरी को व्यवस्थित रूप से निपटाने के लिए लिया है।