Retired Railway Mens Association : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने की खुदरा लोन वितरण एवं पेंशनर्स बैठक आयोजित, शिकायतों और समस्याओं के शीध्र निपटान का आश्वासन!

98

Retired Railway Mens Association : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने की खुदरा लोन वितरण एवं पेंशनर्स बैठक आयोजित, शिकायतों और समस्याओं के शीध्र निपटान का आश्वासन!

Ratlam : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रेलवे कॉलोनी स्थित गांधीनगर शाखा में शनिवार को रेलवे पेंशनरों की रिटायर्ड रेलवे मेंस एसोसिएशन द्वारा खुदरा लोन वितरण एवं पेंशनर मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग के दौरान बैंक द्वारा सभी पेंशन प्राप्त कर रहें वरिष्ठ ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहें जिन्होंने उपस्थित ग्राहकों का स्वागत किया एवं रेलवे पेंशनरों से संबंधित शिकायतें और सुझाव आमंत्रित किए। जिसमें कई सदस्यों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई एवं सुझाव भी दिए इस दौरान संस्था के पदाधिकारी वी आर चांदवानी, सुभाष कावडे, के एल गोसर, एचपी बैरागी, संजय गोयल, हनुमंत रतन परखी आदि ने शिकायत एवं सुझाव पर अपने-अपने विचार रखें। शिकायतों को क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार एवं शाखा प्रबंधक अरुण कुमावत ने नोट किया एवं आवश्यक सुझाव को शीध्र अमल में लाने का आश्वासन दिया।

IMG 20260222 WA0028

पेंशनरों द्वारा हेल्प डेस्क, कार्य दिवस में अवधि निर्धारण, पेंशनर्स को मिलने वाली सुविधाओं एक बोर्ड पर प्रदर्शित करना, असहाय पेंशनर हेतु व्हीलचेयर आदि से संबंधित सुझाव रीजनल मैनेजर संतोष कुमार एवं ब्रांच मैनेजर अरुण कुमावत के समक्ष रखें। कार्यक्रम में गांधी नगर शाखा प्रबंधक अरूण कुमावत एवं समस्त स्टाफ सदस्य, सभापति वी आर चन्दनानी, अध्यक्ष सुभाष कावडे, सचिव इकबाल अहमद, उपाध्यक्ष केएल गोसर, एचपी बैरागी एवं मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा, सह-सचिव वेदप्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य पवन भटनागर, संजय गोयल, अशोक शर्मा, अशोक सागर सहित संस्था के लगभग 100 से अधिक सदस्यगण मौजूद रहें।