Retirement Ceremony : मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी से 41 वर्ष तक सेवाएं प्रदान कर सेवानिवृत्त हुए संजय वोहरा!

सामाजिक संगठनों, कंपनी के पदाधिकारियों, समाजसेवियों तथा गणमान्यजनों ने किया अभिनंदन!

672

Retirement Ceremony : मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी से 41 वर्ष तक सेवाएं प्रदान कर सेवानिवृत्त हुए संजय वोहरा!

 

Ratlam : मध्य प्रदेश विद्युत कंपनी कर्मचारी संघ (फेडरेशन) के क्षेत्रिय सचिव तथा विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था अध्यक्ष संजय कुमार वोहरा के कंपनी की 41 वर्ष की सेवा करते हुए 31 अक्टूबर शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर शहर तथा प्रदेशभर से बड़ी संख्या में रतलाम पहुंचे अधिकारियों, समाजसेवियों तथा राजनेताओं और पत्रकारों ने शाल-श्रीफल तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।

IMG 20251102 WA0145

मध्यप्रदेश विद्युत कंपनी कर्मचारी संघ (फेडरेशन) के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविन्द सोनी ने बताया की कंपनी फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव तथा विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था अध्यक्ष संजय कुमार वोहरा, मंडल/कंपनी की 41 वर्ष की बेदाग सेवा सफलता पूर्वक संपन्न कर 31 अक्टूबर 2025 कों सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति पर कंपनी फेडरेशन के पदाधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा शहर संभाग, रतलाम के पश्चात स्थानीय श्रम कल्याण केन्द्र, पावर हाउस प्रांगण में स्वागत समारोह आयोजित कर भावभीनी बिदाई दी गई। अध्यक्षता अधीक्षण यंत्री मनोज कुमार शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री शहर जितेन्द्र भारती, महेंद्र जैन सहित सभी संगठनो के पदाधिकारी, कर्मचारी, श्रीमाली समाज अध्यक्ष, सचिव सहित समाज बंधु मौजूद थे। वोहरा को विद्युत ठेकेदार तथा विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित के संचालक मंडल द्वारा भी स्वागत तथा प्रतीक चिह्न भेट कर बिदाई दी गई।

IMG 20251102 WA0146

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता पवन सोमानी, रमेश सोनी (जर्नलिस्ट), समाजसेवी पंकज ओझा, संतोष सोनी (सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक), कंपनी फेडरेशन अध्यक्ष बीडी गौतम-भोपाल, महामंत्री डीएस चन्द्रावत, मंदसौर, कार्यवाहक अध्यक्ष मकसूद पठान-देवास, कमलेश श्रीवास्तव-झाबुआ, गजेंद्र गीते- खरगोन, केके पुरोहित- महेश्वर, राजेंद्र सिंह-धार, प्रेम रावल, अरुण राठौर, सहित सभी प्रांतीय कार्यकारिणी नेता तथा स्थानीय फेडरेशन के पूर्व तथा वर्तमान पदाधिकारी कैलाश जी जाट, जितेन्द्र भट्ट, आरएस निगम, नरेंद्र शुक्ला, कमल नयन लालन, प्रदीप लोढ़ा, अनिल कुमावत, अरविन्द राजौरिया, रतन जाट, संतोष जाट, नरेश गहलोत, एसपी परासर, अरविन्द गहलोत, महेंद्र व्यास, श्यामलाल विजयवर्गीय, जीपीएस. कसेडिया, गौरीशंकर प्रसाद साकेत, मुकेश उपाध्याय, राजेश जोशी, मोहनलाल जाधव, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी तथा आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहें।

IMG 20251102 WA0147

वक्ताओं द्वारा उद्बोधन में वोहरा की कार्यकुशलता, विनम्रता तथा नेतृत्व क्षमता की प्रसंशा करते हुए कहा कि बेदाग तथा कार्य के प्रति कर्मठ व्यक्तित्व के अनुभव तथा कार्य के प्रति समर्पण की कमी हमें काफी समय तक महसूस होगी। हम इनके सुखद सेवानिवृत्त जीवन, उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की कामनाएं करते हैं। शाम को शहर के अमृत गार्डन में आयोजित सहभोज समारोह में सभी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी, शहर के सभी कर्मचारी संगठनों के नेता तथा पत्रकार-बंधु मौजूद थे!