Reunited After 60 Years : सेंटपॉल के साथी 60 साल बाद फिर मिले!

पुराने साथियों से साझा किए नए और पुराने अनोखे संस्मरण!

838

Reunited After 60 Years : सेंटपॉल के साथी 60 साल बाद फिर मिले!

Indore : सेंट पॉल स्कूल में वर्ष 1963 से 2023 (कुल 60 साल) के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। 1971 के पास आऊट अब्दुल गनी खान के मुख्य आतिथ्य में करीब 400 पुराने विद्यार्थियों ने गीत, संगीत के साथ भावभीने वातावरण में पुराने दिनों को याद किया।

WhatsApp Image 2023 08 14 at 12.33.10

सरस्वती वंदना, तिरंगा एवं राष्ट्र वंदना से प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम की एक ख़ूबी यह भी रही कि पूर्व विद्यार्थियों के संस्मरणों की एक लिखित प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें उत्कृष्ट संस्मरणों को पुरस्कृत किया गया।

शुरुआत में अतिथियों का स्वागत पेंटागॉन के आलोक तिवारी, सुशील अरोरा, ज़फर शेख एवं कार्तिक डे द्वारा किया गया। स्वागत भाषण एनडी गुप्ता ने किया। अतिथियों ने अपने आशीर्वचनों से पूर्व विद्यार्थियों को प्रेरित किया। अंत में आभार प्रदर्शन ललित दुबे ने माना। कार्यक्रम के सूत्रधार थे डॉ एजे ‘रंजन सर।’