Revolt in Mahila Congress : कांग्रेस की नाराज महिला नेत्रियों पर भाजपा की नजरें

भाजपा विद्रोह के कारणों को जानने की कोशिश में लगी

675
Karnatak Election
bjp

Revolt in Mahila Congress : कांग्रेस की नाराज महिला नेत्रियों पर भाजपा की नजरें

Indore : प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा क्या कर दी, भूचाल आ गया। प्रदेश और जिलों में की गई इन नियुक्तियों को लेकर इतना विरोध पनपा कि पार्टी में विद्रोह के हालात बन गए। सबसे ज्यादा विरोध इंदौर में हुआ, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल भी इंदौर की ही है। इन नियुक्तियों के बाद कांग्रेस MLA से लेकर बड़े नेताओं ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। पार्टी अध्यक्ष ने अभी इन नियुक्तियों को रोका है, सूची को निरस्त नहीं किया गया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगे कि इन नियुक्तियों में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। इसके बाद पार्टी में एक तरह से विद्रोह हो गया। अब इन महिला नेत्रियों पर भाजपा की नजरें लगी हैं। वे इस विद्रोह का लाभ लेने की कोशिश में है। आश्चर्य नहीं कि विद्रोही महिलाएं या उनके परिजनों में कोई भाजपा में शामिल व्यक्त करे।

kamal nath in morena

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संज्ञान में आने के बाद अभी प्रदेश से लेकर शहर, जिलों तक की नियुक्तियों को रोका गया है। लेकिन, इस सूची को निरस्त नहीं किया गया। जहां-जहां कांग्रेस नेत्रियां नियुक्तियों का विरोध कर रही है अब उन पर भाजपा की भी निगाह लगी हुई है। इंदौर में भी रीटा डागरे सहित अन्य ने विरोध किया था और पुतला दहन तक की चेतावनी दी थी।

इंदौर में भी भाजपाइयों की निगाह कांग्रेस की इन्हीं नाराज नेत्रियों पर लगी है। सोनिया शुक्ला ने भी कहा था कि वे प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री पद पर सालों काम कर चुकी है, इसलिए वे इस पद पर नहीं रहना चाहती है। उधर, आलीराजपुर में भी सेना पटेल को कार्यकारिणी जाने का विरोध उभरा है। जबकि, उनके पति महेश पटेल ने पार्टी से खुला विद्रोह किया।

भाजपा यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार इंदौर शहर में कांग्रेस ने दो महिला अध्यक्षों का फार्मूला कैसे दिया है। उस पर महिला कांग्रेस क्या काम करना चाहती थी। लेनदेन के आरोप पर भी भाजपा इस खोज में लगी है कि क्या वास्तव में ऐसा हुआ है! वो इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को प्रदेश स्तर पर घेरना चाहती है। इससे भाजपा महिला कांग्रेस की नेत्रियां पर भी उंगली उठा सकेगा!

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की विद्रोही महिला नेत्रियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल पर लेन-देन करके पद बाँटने के आरोप लगाए हैं। कुछ नेत्रियों पर पहले उनके बैग उठाने के भी आरोप लगे थे। भाजपा नेता विद्रोही महिला नेत्रियों या उनके पतियों को भाजपा में लाने के लिए दाने डालने की कोशिश में है।