
Rice Grain Art : धान के 1.21 लाख दानों से बनाई कलाकृति!
Ayodya : अयोध्या में राम नवमी (2026) के पावन अवसर पर ओडिशा के एक कलाकार द्वारा धान के दानों से बनाई गई एक अत्यंत अनूठी और अद्भुत कलाकृति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

जानिए इस कलाकृति की प्रमुख विशेषताएं: इस कलाकृति को बनाने में 1,21,000 (एक लाख इक्कीस हजार) धान के दानों का उपयोग किया गया है। यह अद्भुत ‘राम दरबार’ कलाकृति ओडिशा के कलाकार लक्ष्मी नारायण बख्शी द्वारा तैयार की गई है। इस कलाकृति को बनाने में करीब 7 से 8 महीने की कड़ी मेहनत लगी है। इसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सूक्ष्म एवं सटीक आकृतियां (राम परिवार) उकेरी गई हैं, जिसमें रेशमी धागों का भी उपयोग किया गया है। यह कलाकृति अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में प्रदर्शित की गई हैं!





