
पढ़ना जारी रखें
धार जिले के कुक्षी में शराब का ट्रक छुड़वाने को लेकर IAS अधिकारी पर हमले के मामले में रिंकू भाटिया को पुलिस ने आरोपी बनाया है। भाटिया की गिरफ्तारी को लेकर धार पुलिस ने शराब कारोबारी के घर पर भी दबिश दी थी। लेकिन, भाटिया का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने 10 हजार का ईनाम भाटिया पर घोषित किया।
