
पढ़ना जारी रखें
सनावद पुलिस थाना क्षेत्र के बडूद के पास यह दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार कार में सवार पुलिसकर्मी सनावद जा रहे थे, तभी तड़के यह हादसा हो गया। पुलिसकर्मियों की मौत की सूचना पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिसकर्मी कार से खरगोन से सनावद लौट रहे थे। इसी दौरान सनावद पुलिस थाना क्षेत्र के बडूद के पास तड़के उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।