Road Accident : कुल्लू में बस खाई में गिरी, 12 यात्रियों की मौत, 3 घायल

हादसा सुबह 8:45 बजे हुआ, कुछ शव बस में फंसे, निकालने की कोशिश

585

Kullu : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है।
बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है।