Road Accident : चंदेरी से लौटते समय डिवाइडर से कार टकराई, डॉक्टर और BSNL के पूर्व SDO सहित 3 की मौत, एक गंभीर!

298
Road Accident
Road Accident

Road Accident : चंदेरी से लौटते समय डिवाइडर से कार टकराई, डॉक्टर और BSNL के पूर्व SDO सहित 3 की मौत, एक गंभीर!

यह दुर्घटना मक्सी से कुछ दूर सिरोल्या ब्रिज पर हुई!

Shajapur : देवास में आयुष विभाग से रिटायर्ड डॉ प्रमोद जैन (60) और उनके दोस्त BSNL में एसडीओ रहे राजेंद्र जोशी (65) अपनी पत्नियों के साथ चंदेरी से लौट रहे थे। चंदेरी में डॉ जैन का मां की बरसी थी। वहां से लौटने के दौरान शुक्रवार रात को मक्सी से कुछ दूर सिरोल्या ब्रिज पर हुआ हादसा हो गया। कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक डॉ जैन गंभीर घायल है। डॉक्टर को पहले देवास फिर इंदौर रेफर कर दिया गया।

मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि हाईवे होने से वाहनों की स्पीड तेज रहती है। कार स्पीड में रही होगी और बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में डॉ प्रमोद जैन, उनकी पत्नी आशा जैन (55) निवासी ताराणी कॉलोनी देवास और राजेंद्र जोशी व उनकी पत्नी उषा जोशी (62) निवासी त्रिलोक नगर सवार थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल तक पहुंचाया।। यहां आशा जैन, राजेंद्र जोशी और उनकी पत्नी उषा जोशी को मृत घोषित कर दिया गया। डॉ प्रमोद जैन को इंदौर रेफर किया गया।

मृतक राजेंद्र जोशी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सरकारी और छोटी बेटी प्राइवेट सेक्टर में जॉब करती है। बेटा भी निजी कंपनी में जॉब करता है। डॉ प्रमोद जैन चार साल पहले आयुष विभाग के आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पद से रिटायर हुए। वे हर साल शरद पूर्णिमा पर​​​​​​ ​देवास की मैना श्री कॉम्प्लेक्स में लोगों खीर में दमा की दवा पिलाते हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। छोटी बेटी पति के साथ नीदरलैंड में रहती है। जबकि, बड़ी बेटी हरियाणा के रेवाड़ी में डॉक्टर हैं, उनके पति भी डॉक्टर हैं। बेटा नोएडा में डॉक्टर है।