Road Accident:डिवाइडर से टकराई, फिर ट्रक से भिड़ी और सड़क से नीचे जा गिरी कार , देखिये भयावह वीडियो

7

Road Accident: डिवाइडर से टकराई, फिर ट्रक से भिड़ी और सड़क से नीचे जा गिरी कार , देखिये भयावह वीडियो

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है कि देखने वालों की रूह कांप जाए. चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार इनोवा कार से ड्राइवर का कंट्रोल खोया और वह फिसलकर पहले तो डिवाइडर से टकराई. फिर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकराकर सड़क से नीचे जा गिरी. हादसे का वीडियो इतना भयावह है कि देखने वाले की रूह कांप जाए. दिल दहलादेने वाली यह घटना चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर हुई, जो पास के सीसीटीवी में कैद हो गई.

बारिश के बीच डिवाइडर से टकराई कार

हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बारिश की वजह से ड्राइवर सामने ठीक से देख नहीं पाया और ब्रेक लगाते ही कार फिसलकर सबसे पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. जब तक ट्रक ड्राइवर कुछ समझ पाता हादसा हो चुका था.

https://www.facebook.com/share/v/1AyPmG9MXX/

दो की हालत गंभीर-इस कार हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों में ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी निवासी अच्युतानंद (36) और मुकेश पाणिग्राही (35) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जबकि अमूल्य पात्रो (44) को मामूली चोटें आई है. हादसे का शिकार हुए सभी लोग जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करके पुरी से वापस लौट रहे थे. रविवार शाम को भारी बारिश की वजह से तेज रफ्तार कार श्रीकाकुलम जिले के पलासा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-16) पर दुर्घटना का शिकार हो गई.

Milestone Achievement: कलपक्कम न्यूक्लियर पावर प्लांट में ऑटोमैटिक न्यूक्लियर चेन रिएक्शन शुरू, ऐसा करने वाला भारत विश्व का दूसरा देश