Road Accident : ट्रक की टक्कर से पिकअप वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 15 घायल

घायलों में कुछ की हालत गंभीर, सभी लोग सराय गांव के बताए गए!  

489

Road Accident : ट्रक की टक्कर से पिकअप वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 15 घायल

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

धार। जिले के धामनोद के गणेश घाट पर रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, करीब 15 लोग घायल हो गए। गणेश घाट पर पिकअप वाहन धामनोद की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने से इसने आगे चल रहे पिकअप वाहन (MP 11 G 6165) को जोरदार टक्कर मार दी।

इसके बाद पिकअप वाहन आगे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़ सीधे 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को पिकअप से निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस एवं एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को धामनोद के अस्पताल ले जाया गया, जहां 15 से अधिक घायलों का उपचार जारी है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायल धार जिले के सराय गांव के बताए जा रहे हैं।

IMG 20221023 WA0021

हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत खाई में से ऊपर सड़क पर लाया गया। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। हादसे में अभी तक 2 लोगों की मृत्यु एवं करीब 15 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। धामनोद एवं काकड़दा पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक से संभाल रही हैं।