Road Accidents : MP डेढ़ माह में सड़क हादसों में 1656 मौतें, महाकुंभ के दौरान 202 की जान गई!

शराब पीकर गाड़ी चलाने से केवल एक हादसा हुआ, लेकिन इसमें कोई मौत नहीं हुई!

121

Road Accidents : MP डेढ़ माह में सड़क हादसों में 1656 मौतें, महाकुंभ के दौरान 202 की जान गई!

Bhopal : प्रदेश में पिछले डेढ माह में सडक़ हादसों में 1656 लोगों ने अपनी जान गंवाई। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मध्यप्रदेश बॉर्डर पर सड़क हादसों में 202 लोगों की मौत हुई। विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सडक दुर्घटनाओं में मरने वालों में 144 पुरुष, 50 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल थे। उन्होंने कहा कि राज्यभर में कुल 1,656 लोगों की सडक हादसों में मौत हुई, जिनमें 152 लोगों ने हेलमेट न पहनने के कारण और 26 लोगों ने सीट बेल्ट न पहनने की वजह से जान गंवाई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में एमपी बॉर्डर पर कुल 552 सडक दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 944 लोग घायल हुए। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने से केवल एक हादसा हुआ, लेकिन इसमें कोई मौत नहीं हुई। 2022 के आंकड़ों के अनुसार सड़क हादसों में मध्य प्रदेश का देश में दूसरा स्थान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार है। 1,026 लोगों की मौत ओवरस्पीडिंग के कारण हुई। जबकि, 40 लोगों की मौत ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से हुई। इसके अलावा, 56 लोगों की मौत ब्लैक स्पॉट्स पर हुई।

नियमों का पालन जरूरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन और यातायात नियमों का सही तरीके से अनुपालन करने से हादसों को रोका जा सकता है।