Robber Bride : सुहागरात मनाई, फिर पति को बेहोश करके जेवर लेकर भाग गई! 

सुबह जब घर वालों को असलियत का पता चला तो चीख-पुकार मच गई! 

675

Robber Bride : सुहागरात मनाई, फिर पति को बेहोश करके जेवर लेकर भाग गई! 

 

 

Meerut : गांव में तीन दिन पहले ही युवक अपनी दुल्हन को ब्याह कर लाया था। गुरुवार रात पति के उस नई दुल्हन ने सुहागरात मनाई। फिर पति को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश किया और जेवर समेट कर भाग गई। सरूरपुर थाना क्षेत्र के इस पति के साथ हुए इस हादसे से पूरे गांव में हंगामा हो गया। शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन पति को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटकर भाग गई।

वह कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परेशान होकर पति ने पुलिस को शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह तीन दिन पहले उत्तराखंड की महिला के साथ शादी कर उसे घर लाया था। गुरुवार रात घर पर महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दुल्हन सोने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई। इसके कुछ देर बाद ही उसका पति भी कमरे में चला गया।

कुछ समय बीतने के बाद जब पति सो गया, तो विवाहिता ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया। उसके बेहोश होने पर वह छत के रास्ते निकल गई। शुक्रवार सुबह पीड़ित पति को होश आया तो कमरे में दुल्हन नहीं मिली। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जेवर लूट की जानकारी होते ही घर की महिलाएं रोने लगीं। बाद में पति और परिजनों ने विवाहिता को आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

आरोप है कि विवाहिता कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।