Robbery Exposed : लूट की रिपोर्ट करने वाला ही लुटेरा निकला, 26 लाख रुपए बरामद!

35 लाख की लूट के लुटेरों की पुलिस रातभर खोज करती रही!

181

Robbery Exposed : लूट की रिपोर्ट करने वाला ही लुटेरा निकला, 26 लाख रुपए बरामद!

 

Indore : लसूड़िया इलाके के शुक्रवार दोपहर हुई 35 लाख की लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिसने लूटे जाने की शिकायत की ये उसी का षड्यंत्र निकला। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल लिया। पुलिस को शुरू से ही इस बात की शंका थी लूट की ये घटना संदिग्ध है।

इस तरह पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सड़क ठेकेदार रणवीर सिंह के ₹35 लाख की लूट के मामले को सुलझा लिया। लूट की रिपोर्ट करने वाला ही वास्तव में लुट कांड का मास्टर माइंड निकला। आरोपी से लूटी गई राशि में से 26 लाख रुपए बरामद कर लिए गए है। जल्द ही पुलिस इस मामले का पूरा खुलासा कर बाकी राशि भी जब्त कर लेगी।

लसूडिया थाने के अंतर्गत स्कीम नंबर 78 में स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों के साथ 35 लाख की लूट को पुलिस ने इस तरह सुलझा लिया है। कुछ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और लूटी गई रकम में से लगभग 26 लाख रुपए भी बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अब भी बाकी आरोपियों और शेष रकम की तलाश में जुटी है।