ROTARY CLUB : रोटरी क्लब 3040 का शपथ विधि समारोह संपन्न!   

रतलाम के इतिहास में 80 वर्ष में पहली बार बनी महिला अध्यक्ष!

736

ROTARY CLUB : रोटरी क्लब 3040 का शपथ विधि समारोह संपन्न! 

Ratlam : रोटरी क्लब रतलाम का 80वां शपथ विधि समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि आनंद प्रकाश चौकसे (मोटिवेशनल स्पीकर), मंडलाध्यक्ष डॉ रितु ग्रोवर, अनीश मलिक, सुशील मल्होत्रा, संस्कार कोठारी, शरद गांधी आदि रहें।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं रोटरी प्रार्थना तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत क्लब के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सेठिया, सचिव अनुराग लोखंडे द्वारा क्लब की गतिविधियों को विस्तार से बताया।

 

अशोक तांतेड द्वारा नवीन अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति कोठारी, सचिव रोटेरियन सोनल लाखानी के साथ ही नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई तथा पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सेठिया द्वारा अध्यक्ष दीप्ति कोठारी को एवं पूर्व सचिव अनुराग लोखंडे द्वारा सोनल लाखानी को रोटरी कॉलर पहनाई तथा अतिथियों द्वारा रोटरी पिन लगाकर नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी।

 

क्लब अध्यक्ष दीप्ति कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्लब द्वारा चलाए जा रहें सभी सेवा प्रकल्पों को निरंतर रखते हुए नवीन सेवा प्रकल्प भी प्रारंभ किए जाएंगे आप सभी का साथ मुझे हमेशा मिलता रहेगा ऐसी उम्मीद हैं। मैं पूरी मेहनत से अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगी।

 

उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंडला अध्यक्ष रितु ग्रोवर ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी और कहा कि रतलाम के इतिहास में 80 वर्षों में पहली महिला अध्यक्ष बनाई गई। उसके लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बधाई दी।

 

कार्यक्रम को गुस्ताद अंकलेसरिया, अनीश मलिक, सुशील मल्होत्रा, संस्कार कोठारी, शरद गांधी ने भी संबोधित किया एवं सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

आभार सचिव सोनल लाखानी ने माना एवं संचालन कुमारी प्रिया वर्मा एवं दीपक पंत ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यगण एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।