
1600 मंडलों के एक-एक घर जाएगा RSS, अक्टूबर में बनेगी रणनीति, नवंबर में व्यापक गृह संपर्क
भोपाल: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष में होने वाले आयोजन को लेकर मध्य भारत प्रांत के स्वयं सेवकों को भी तैयार किया जा रहा है। इस प्रांत के हर मंडल में पहली बार इतने विस्तार से गृह संपर्क अभियान यहां पर चलेगा। जिसमें हर घर तक स्वयं सेवक पहुंचेंगे। संघ यह अभियान नवंबर में विश्व में एक साथ शुरू करेगा। यहां पर भी अब तक का सबसे बड़ा गृह संपर्क अभियान संघ की ओर से होगा। इसके चलते अक्टूबर में संघ पदाधिकारियों की कई बैठक भोपाल और अन्य शहरों में होगी। जिसमें किस तरह से एक-एक घर तक पहुंचा जाए इसे लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
संघ के पहले चरण में एक से 16 नवंबर तक स्वयं सेवकों द्वारा व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस गृह संपर्क के माध्यम से मध्य भारत प्रांत के लोगों की देश और समाज के समसामयिक विषयों पर आम जनता की समझ बढ़ाना है। इसमें प्रदेश के लाखों स्वयं सेवक शामिल होंगे और वे हर घर को 15 मिनट तक पांच विषयों पर बताएंगे। जिसमें समरस्ता, पर्यावरण, स्वेदशी, कुटुम्ब प्रबोधन सहित पांच विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान 15 मिनट की जो चर्चा होगी उसमें राष्टÑ के प्रति नागरिक का दायित्व, संघ का लक्ष्य व कार्यपद्धति बताने के साथ ही यह बताया जाएगा कि संघ के विभिन्न प्रकल्पों में शमिल हों। इसकी अपील की जाएगी। इस अभियान को व्यापक रूप देने के लिए प्रांत के 1600 मंडलों में अक्टूबर में बैठकों का आयोजन होगा। इन बैठकों में प्रत्येक परिवार में पंच परिवर्तन का संदेश कैसे पहुंचाना है।
मंडलों के लिए बनेगी टीम
हर मंडली के हर घर तक पहुंचने के लिए संघ 10 से 12 मंडलों की एक साथ टीम बना सकता है। इसमें एक मंडल को दो से तीन दिन दिए जा सकेंगे। यह अभियान 16 दिन चलना है इसलिए 16 दिन के भीतर सभी मंडलों में पहुंचना है। इसके बाद दिसंबर में संघ का शताब्दी वर्ष का दूसरा चरण शुरू होगा। जिसमें गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में विभिन्न वर्ग के प्रमुख लोगों के साथ सामूहिक संवाद किया जाएगा। इस संवाद में किन-किन लोगों को आमंत्रित करना है। इसे लेकर नवंबर में मंडल स्तर पर स्वयं सेवक तय करेंगे।
अभी पथ संचलन में व्यस्त
संघ अभी पथ संचलन की तैयारियों में व्यस्त हैं। प्रदेश में दशहरा से लेकर 12 अक्टूबर तक हर शहर में अलग-अलग दिन पथ संचलन करेगा। इसकी तैयारियों में स्वयं सेवक लगे हुए हैं।





