Malwa में RSS का सबसे बड़ा गृह संपर्क अभियान 1 से 15 दिसंबर तक, 35 लाख परिवारों तक पहुंचेगी संघ की टोली, 12500 गांव और 7500 मोहल्ले होंगे कवर

212

Malwa में RSS का सबसे बड़ा गृह संपर्क अभियान 1 से 15 दिसंबर तक, 35 लाख परिवारों तक पहुंचेगी संघ की टोली, 12500 गांव और 7500 मोहल्ले होंगे कवर

 

INDORE: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष 2025 के अवसर पर मध्य प्रदेश के मालवा प्रांत में इतिहास का सबसे विस्तृत गृह संपर्क अभियान शुरू कर रहा है। यह वृहद अभियान 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें संघ की हजारों टोलियां इंदौर से लेकर उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, बड़वानी और पूरे मालवा क्षेत्र के 28 जिलों में घर घर पहुंचेंगी। संघ का लक्ष्य है कि 12500 से अधिक गांवों और 7500 से अधिक नगर मोहल्लों में रह रहे कुल 35 लाख से अधिक परिवारों तक यह संपर्क अभियान पहुंचे।

▪️पंच परिवर्तन के पांच संकल्पों पर घर घर संवाद

▫️RSS ने अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के नाम से पांच बड़े सामाजिक संकल्प रखे हैं। इनमें सामाजिक भेदभाव समाप्त करने का लक्ष्य, प्रत्येक परिवार को संस्कार क्षेम और दृढ़ सांस्कृतिक इकाई बनाना, प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना, जीवनशैली में स्वदेशी को प्राथमिकता देना और नागरिक आचरण तथा राष्ट्रीय नैतिकता का पालन शामिल है। संघ की टोली हर परिवार में इन पांच संकल्पों की आवश्यकता, उनके सामाजिक उपयोग और उनके राष्ट्रीय महत्व पर चर्चा करेगी।

▫️संघ का मानना है कि सामाजिक समरसता और दलित भारत की उन्नति का आधार वही समाज है जिसमें भेदभाव न हो, परिवार संस्कारवान हों और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी दिखाई दे। इसी विचार के साथ कार्यकर्ता घर घर संवाद स्थापित करेंगे।

IMG 20250905 WA0210

▪️हर टीम में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी

▫️इस अभियान की विशेषता यह है कि संघ की तीन से चार स्वयंसेवकों की हर टोली में महिला कार्यकर्ता भी शामिल होंगी। ये टीमें सात से दस दिन का पूर्ण दानी कार्य करेंगी। हजारों स्वयंसेवक अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों से समय निकालकर इस अभियान में पूर्णकालिक रूप से जुटे रहे हैं।

▪️संघ की स्थापना, 100 वर्ष की यात्रा और समाज सेवा पर भी चर्चा

▫️गृह संपर्क के दौरान परिवारों से संघ की स्थापना, उसके कार्यक्षेत्र, उसकी 100 वर्षों की यात्रा और विभिन्न प्रकार के सामाजिक योगदान पर भी चर्चा की जाएगी। संघ की टोली ग्रामीण, शहरी और वनवासी क्षेत्रों में जाति आधारित दूरी खत्म करने, समाज में परस्पर सहयोग और मजबूती लाने तथा परिवारों के बीच आत्मीयता बढ़ाने पर भी संवाद करेगी।

▪️परिवारों को मिलेगा संघ परिचय पत्र और भारत माता का चित्र

▫️अभियान में हर परिवार को संघ परिचय पत्र, साहित्य, संपर्क सामग्री और भारत माता का चित्र सौंपा जाएगा। इसका उद्देश्य है कि समाज संघ के उद्देश्य, उसके कार्य और उसके संस्कार आधारित राष्ट्रदृष्टि को सही रूप में समझ सके।

IMG 20251201 WA0041

▪️जनवरी में अगला चरण और बड़े हिंदू सम्मेलन

▫️दिसंबर के इस वृहद संपर्क अभियान के बाद जनवरी में मालवा प्रांत के विभिन्न खंडों और मंडलों में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। इन सम्मेलनों में आसपास के 8 से 10 गांवों के परिवार एकत्रित होंगे। संतों, सामाजिक नेतृत्व और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह सम्मेलन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को विस्तारित करेंगे। जनवरी के कार्यक्रमों हेतु संघ ने 60 मंडलों, 24 खंडों, 542 गांवों और 100 से अधिक बस्तियों की सूची तैयार कर ली है।

▪️मालवा में एक माह से चल रही तैयारियां

▫️संपर्क अभियान के लिए मालवा प्रांत के जिलों में पिछले एक माह से सतत तैयारी चल रही है। इंदौर और उज्जैन प्रांतों में विशेष तौर पर रूट प्लानिंग, स्वयंसेवक प्रशिक्षण, साहित्य वितरण और समन्वय बैठकों को अंतिम रूप दिया गया है।

संघ सूत्रों का कहना है कि यह अभियान केवल विचार प्रचार नहीं बल्कि समाज के दुख सुख में सहभागी बनकर सामाजिक ताने बाने को मजबूत करने का प्रयास है। यही भावना शताब्दी वर्ष के पंच परिवर्तन का मूल आधार है।