
Russia Earthquake : रूस के तटीय क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी!
Moscow : रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार को 8.7 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसकी गहराई 19.3 किमी मापी गई। भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। लहरें रूस और जापान के तटों तक पहुंच गई। कामचटका क्षेत्र में कई जगहों पर भूकंप से क्षति हुई, कुछ लोग घायल हुए और एक किंडरगार्टन भी क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी हो गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार सुनामी लहरें अगले कुछ घंटों में रूस और जापान के तटों तक पहुंच सकती हैं।
🚨🇷🇺#BREAKING | NEWS ⚠️
Massive 8.0 ⚡️Magnitude earthquake has struck in Russia watching for tsunami warning in Guam and Hawaii possible. pic.twitter.com/qyXoAGYyGj— Todd Paron🇺🇸🇬🇷🎧👽 (@tparon) July 30, 2025
अमेरिकी भू सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि भूकंप 19.3 किमी (12 मील) की गहराई पर आया। भूकंप अवाचा खाड़ी के तट से लगे रूस के कामचटका प्रायद्वीप में पेट्रोपावलोव्स्क से लगभग 125 किमी (80 मील) पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। USGS ने कहा कि उसने पहले भूकंप की तीव्रता 8.0 नापी थी जिसे बाद में संशोधित किया गया। इस क्षेत्र से सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें इमारतों के अंदर खतरनाक झटके दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कई स्थानों पर क्षति की सूचना मिली है. इमारत के हिलने के साथ फर्नीचर को हिलते हुए देखा जा सकता है।
एक अन्य वीडियो में उस क्षण को कैमरे पर कैद किया गया है जब रूस में भूकंपीय केंद्र द्वारा शक्तिशाली भूकंप का पता चला, जिससे अलार्म बज उठा। एक फुटेज में एक इमारत जोर-जोर से हिलती दिख रही है। रूस की सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि रूस के सुदूर पूर्व में तट के पास भूकंप के बाद कई लोग घायल हुए है।
सुनामी की चेतावनी जारी
अमेरिकी अधिकारियों ने अलास्का सहित कई तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। जापान में, मौसम एजेंसी ने अपनी सुनामी चेतावनी को अपडेट करते हुए कहा कि तीन मीटर (9.8 फीट) तक की लहरें उठने की आशंका है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि जापान के प्रशांत तट पर सुबह 10 बजे से 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक) के बीच लहरें उठने की आशंका है।
कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि आज का भूकंप गंभीर था और दशकों में आए झटकों में सबसे मजबूत था। उन्होंने कहा कि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोई चोट नहीं आई, लेकिन एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया। सखालिन के गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि भूकंप के बाद सुनामी के खतरे के कारण प्रायद्वीप के दक्षिण में स्थित छोटे से शहर सेवेरो-कुरिल्स्क को खाली करने का आदेश घोषित कर दिया गया है।
भूकंप के बाद के हालात
रूस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय की कामचटका शाखा ने टेलीग्राम पर कहा कि 32 सेमी (1 फुट) ऊंची सुनामी लहर तट तक पहुंच सकती है। जापान मौसम एजेंसी ने कहा कि उसे 0100 GMT के आसपास बड़े तटीय क्षेत्रों तक 1 मीटर (3.3 फीट) तक की सुनामी पहुंचने की आशंका है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने रूस और जापान के कुछ तटों पर अगले कुछ घंटों के भीतर खतरनाक सुनामी लहरों की चेतावनी भी जारी की। अमेरिकी द्वीप क्षेत्र गुआम और माइक्रोनेशिया के अन्य द्वीपों पर भी सुनामी की चेतावनी लागू थी। कामचटका और रूस का सुदूर पूर्व प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जो भूवैज्ञानिक रूप से सक्रिय क्षेत्र है जो बड़े भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों का खतरा है।





