Safai Mitra : सफाई मित्रों ने बेसुध वृद्ध महिला को बचाया!

अचेत वृद्ध महिला को उठाया और घर के अंदर ले गए!

816

Safai Mitra : सफाई मित्रों ने बेसुध वृद्ध महिला को बचाया!

Indore : शहर के सफाई अभियान में सफाई मित्र अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हैं। निगम के सफाई मित्रों ने मानवीयता का परिचय भी दिया। उन्होंने घर के बरामदे में पड़ी वृद्ध महिला को उठाया, संभाला और उसकी सेवा की तथा परिजनों से संपर्क कर उपचार के लिए भेजा और उसे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई!
जोन क्रमांक 8 वार्ड क्रमांक 37 के अंतर्गत आने वाले तुलसी नगर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन कार्य में संलग्न वाहन चालक गोविंद सिसोदिया (7067677712) और हेल्पर नितेश (9754865075) जब कचरा संग्रहण वाहन (एमपी 09 जीएच 1949) से कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे थे, तो मकान नंबर 748 सेक्टर-ए में मकान के परिसर में एक वृद्ध महिला बेसुध पड़ी थी। उन्होंने अचेत अवस्था में जमीन पर गिरी उस वृद्ध महिला को उनके घर के गेट अंदर से उठाया और घर के अंदर ले गए। उनको होश में लाने का प्रयास किया, उनकी सेवा की तथा उनके परिजन को फोन करके उस वृद्ध महिला को उपचार के लिए ले जाने में मदद की। जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने उक्त दोनों कर्मचारियों द्वारा किए गए मानवता के इस कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की गई और उनके कार्य को सराहा!