

Saffron Napkin Controversy : रेस्टोरेंट में भगवा नैपकिन देखकर भड़के करणी सेना के कर्ताधर्ता, इस रंग के नैपकिन हटाने की चेतावनी दी!
Indore : यहां के एक बड़े मॉल के रेस्टोरेंट में भगवा नैपकिन रखे जाने से करणी सेना के लोग नाराज हो गए। एक वीडियो वायरल होने पर वे खुद वहां गए और देखा कि बात सही है, तो रेस्टोरेंट के कर्ता धर्ताओं पर भड़के। इस पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि रेस्टोरेंट से भगवा रंग के नैपकिन हटा लिए जाएंगे। करणी सेना ने वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जब वे रेस्टोरेंट गए थे और भगवा नैपकिन का विरोध किया था।
घटना के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इंदौर का एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो एशिया के सबसे बड़े मॉल फीनिक्स सिटाडेल का था। मॉल में एक जीटी रोड रेस्टोरेंट है, जिसमें आने वालों के टेबल पर भगवा रंग के नैपकिन रखे जाते थे। इसकी सूचना करणी सेना को मिली तो सेना के लोग वहां पहुंचे। डायनिंग टेबल पर बैठने के बाद उनके सामने भी भगवा नैपकिन रखा गया। यह देखकर करणी सेना के कार्यकर्ता वहां के स्टॉफ पर भड़क गए।
View this post on Instagram
o
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया। वीडियो में स्टॉफ से बहस कर रहे शख्स का नाम अंकित तोमर है, वह क्षत्रिय करणी सेना का जिला अध्यक्ष है। अंकित की टीम ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि भगवा नैपकिन के इस्तेमाल की सूचना पर हम वहां देखने पहुंचे थे। करणी सेना के कार्यकर्ता जब फीनिक्स सिटाडेल मॉल के अंदर जीटी रोड रेस्टोरेंट में पहुंचे तो देखा कि भगवा नैपकिन का इस्तेमाल हो रहा है।
इसे लेकर करणी सेना के कार्यकर्ता रेस्टोरेंट पर भड़क गए। साथ ही कहने लगे कि तुम लोगों ने हिंदू धर्म का मजाक बना रखा है। सिर्फ हिंदू धर्म ही मिलता है क्या। भगवा नैपकिन को हटाओ नहीं तो हमलोग एसपी-डीएसपी को लेकर पहुंच जाएंगे। साथ ही चेतावनी भी दी। रेस्टोरेंट के अधिकारियों ने कहा कि भरोसा दिया है कि भगवा नैपकिन को हटा लिया जाएगा। यह पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। अभी तक इसे लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।