सकलेचा बोले : कहता हैं जोकर सारा जमाना, आधी हकीकत आधा फसाना!

मयंक जाट बोले, 10 सालों में उद्योगपति ने एक भी उद्योग शहर को दिया क्या?

726

सकलेचा बोले : कहता हैं जोकर सारा जमाना, आधी हकीकत आधा फसाना!

 

 

 

 

Ratlam : शहर की धानमंडी में कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा की पहली आमसभा आयोजित हुई। जिसमें कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा ने भाजपा सरकार और पार्टी प्रत्याशी पर तंज कसा, उन्होंने कहा, कहता हैं जोकर सारा जमाना आधी हकीकत आधा फसाना।और रतलाम में तो हकीकत कुछ भी नहीं हैं फसाना ही फसाना हैं। उन लोगों को शर्म नहीं आई जो टोपी पहन कर घूम रहें हैं और जिसको चुनाव लड़ना है वह घर पर बैठा हैं जब मैं बहन की बात करता हूं तो मुझे मामा की याद आती हैं।

 

काश्यप ने उद्योग डलवाया,स्कूल खोला बदनावर में, नए उद्योग का एक्सटेंशन किया वापी में, अपना हेड ऑफिस बनाया मुंबई में, अपना स्टूडियों बनाया मुंबई में और रतलाम को दिखाया ठेंगा। काश्यप ने चेतना अखबार चलाकर बंद कर दिया, नतीजा 120 कर्मचारी हुए बेरोजगार,चेतना टीवी भी चलाया बंद कर दिया नतीजा 60 कर्मचारी हुए बेकार।

 

आमसभा में जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक भी उद्योग रतलाम शहर में लगाया हैं क्या ? कोई उद्योगपति विधायक आया हैं तो सच यह रहता हैं कि रतलाम को रोजगार देगा व काम करेगा, लेकिन आप बताएं कि इन 10 सालों में उद्योगपति ने क्या एक भी उद्योग रतलाम शहर को दिया, उन्होंने व्यापारियों के लिए कहा कि मैं व्यापारियों को किसी भी प्रकार से कोई समस्या नहीं आने दूंगा, जबकि सबसे अधिक कठिनाई व्यापारी ही झेल रहा हैं।वह टैक्स भी भरता है, इनकम टैक्स भी भरता है, प्रोफेशनल टैक्स भी भरता हैं।