Salary Hike : अगले साल दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी हमारी बढ़ेगी

यूरोप में इजाफा न के बराबर, ब्रिटेन और अमेरिका में भी परेशानी 

453

Salary Hike : अगले साल दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी हमारी बढ़ेगी!

New Delhi : जब बात सैलरी बढ़ने से जुड़ी हो तो हर किसी का दिल खुश हो जाता है। खबर है कि 2023 में दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी भारत में ही बढ़ेगी। महंगाई (इन्फ्लेशन) का हिस्सा निकाल दें, तो करीब 5% के आसपास का औसत इजाफा सैलरी में हो सकता है। फिलहाल महंगाई दर करीब 7 परसेंट के आसपास है तो कुल इजाफा करीब 10-12 परसेंट का मान सकते हैं।

खुशी की बात यह है कि एक तरफ दुनियाभर में जहां छंटनी चल रही है, वहीं भारत में सैलरी बढ़ेगी! पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तो पहले ही बर्बाद है ऊपर से वहां सैलरी नहीं बढ़ेगी। ये रिपोर्ट वर्कफोर्स कंसल्टेंसी फर्म (Workforce Consultancy Firm) की तरफ से आई हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया के 37% देशों में सैलरी बढ़ेगी, जिनमें अच्छी हाइक देने वालों में भारत टॉप पर रहेगा।

जबकि एशिया के लिए ये बेहद अच्छी बात है कि सैलरी बढ़ाने वाले टॉप 10 देशों की लिस्ट में 8 एशियाई देशों के नाम शामिल है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत का है। यहां 4.6% सैलरी बढ़ोतरी होने की संभावना है! वहीं, दूसरे स्थान पर वियतनाम का नाम है जहां 4% का इजाफा होने की उम्मीद है। इसके बाद चीन का नाम आता है जहां 3.8% वेतन वृद्धि की बात की गई है।

सर्वे में बताया गया है कि 2023 में यूरोप के नौकरी पेशा वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। यूरोप में वेतन में इजाफा न के बराबर ही देखने को मिल सकता है। यहां मुद्रास्फीति की दर में औसतन 1.5% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, वर्ष 2000 में सर्वे शुरू होने के बाद से ब्रिटेन के कर्मियों को इस वर्ष सबसे बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा। जबकि, साल 2023 में भी ब्रिटेन को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सर्वे के अनुसार अमेरिका को भी परेशानियां होंगी।