WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Sanjay Nirupam Will Leave Congress : महाराष्ट्र कांग्रेस नेता संजय निरुपम पार्टी छोड़ेंगे! 

'एक्स' पर पोस्ट करके संकेत दिया, शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में आए थे! 

Sanjay Nirupam Will Leave Congress : महाराष्ट्र कांग्रेस नेता संजय निरुपम पार्टी छोड़ेंगे! 

 

Mumbai : लोकसभा चुनावों के बीच में कांग्रेस को महाराष्ट्र में एक और बड़ा झटका लगा। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने पार्टी छोड़ने का संकेत दिया। संजय निरुपम की राजनीति शिवसेना से शुरू हुई थी। वे बाद में कांग्रेस में शामिल हुए। वे अभी भी पार्टी में अपना दबदबा बनाकर रखना चाहते हैं, पर पार्टी ने इसे मंजूर नहीं किया। वे मुंबई की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार बदलना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने इसे नकार दिया।

संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट न करे। बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल करे,पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है। कल मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा।

संजय निरुपम ने यह पोस्ट महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले की प्रेस कांफ्रेस के बाद की। हालांकि उन्होंने अभी अपने बायो में कांग्रेसमैन लिखा हुआ और राहुल गांधी के साथ वाली डीपी नहीं बदली है। नाना पटोले से से प्रेस कांफ्रेंस में पूछा गया था कि संजय निरुपम नाराज हैं वे पार्टी के खिलाफ बयान दे रह हैं तो नाना पटोले ने कहा था कि पार्टी की तरफ से घोषित स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम शामिल था। हमने उनके नाम को कैंसिल किया है।

IMG 20240403 WA0056

पटोले ने कहा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके बाद संजय निरुपम ने एक्स पर पोस्ट करके पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। संजय निरुपम कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मुंबई नार्थ वेस्ट सीट से लड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दावेदारी भी की थी, लेकिन इस सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से संजय निरुपम नाराज चल रहे थे।

निरुपम ने पार्टी हाईकमान को दिया था समय

संजय निरुपम ने मुंबई नार्थ वेस्ट के साथ राज्य की पांच सीटों पर कांग्रेस नेतृत्व से दोबारा विचार करने को कहा था। इसके लिए उन्होंने पार्टी को समय दिया था, जब पार्टी की तरफ से कोई दोबारा विचार नहीं किया गया तो संजय निरुपम की नाराजगी खुले तौर पर सामने आ रही थी। निरुपम कांग्रेस से लोकसभा के सदस्य और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। वे कुछ समय के लिए मुंबई में कांग्रेस की कमान भी संभाल चुके हैं। मुंबई नार्थ वेस्ट सीट पर उद्धव ठाकरे ने अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है। सीएम शिंदे की तरफ से मराठी एक्टर शरद पोंक्षे का नाम चर्चा में है। महाराष्ट्र में मिलिंद देवड़ा और अशोक चव्हाण पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं।