Sanjay Shukla Filed Nomination : कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार ने रैली के साथ फॉर्म भरा

कमलनाथ बोले 'यह आपके भविष्य का चुनाव, संजय शुक्ला सबसे बेहतर उम्मीदवार

860

Indore : कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार संजय शुक्ला बुधवार दोपहर 2.15 बजे नामांकन पत्र जमा करने कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। नामांकन कक्ष में उनके साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विनय बाकलीवाल और वकील सौरव मिश्रा वह अन्य मौजूद रहे। संजय शुक्ला रैली के रूप में फॉर्म भरने आए। उससे पहले गांधी भवन पर कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

Sanjay Shukla Filed Nomination : कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार ने रैली के साथ फॉर्म भरा

नामांकन रैली से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि संजय शुक्ला सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं। इससे अच्छा उम्मीदवार नहीं हो सकता। मेरा बस चले तो इन्हें छिंदवाड़ा ट्रांसफर कर दूं। संजय ने कोरोना में अच्छा काम किया है। धार्मिक गतिविधियों से भी जुड़े हैं। इंदौर के बेटे हैं। नगर निगम, विधानसभा या लोकसभा का नहीं आपके भविष्य का चुनाव है। 15 साल बाद मुझे प्रदेश मिला, तब प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी का बोलबाला था।

जिस मेट्रो प्रोजेक्ट को भाजपा अपना बता रही है, केंद्र में मंत्री रहते हुए उसे हरी झंडी मैंने दी थी। भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है। हर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाना है। मंदिर-मस्जिद की लड़ाई कराने से प्रदेश और देश का विकास नहीं हो सकता। कमलनाथ यहां विधायक संजय शुक्ला को कांग्रेस का महापौर प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थन में आए हैं। हालांकि वे नामांकन रैली में शामिल नहीं हुए। संजय शुक्ला ने कहा कि मैंने कोरोना के दौरान पूरे समय जनता के बीच जाकर सेवा की है। मेरे परिवार ने रोका फिर भी मैं नहीं रूका।

Sanjay Shukla Filed Nomination : कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार ने रैली के साथ फॉर्म भरा

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दोपहर एक बजे इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे। इंदौर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला का नामांकन फार्म जमा कराने पहुंचे। यहीं से रैली के रूप में संजय शुक्ला कलेक्टर ऑफिस जाकर नामांकन दाखिल किया। गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा रही। इससे पहले विधायक संजय शुक्ला दोपहर 12.30 बजे गांधी भवन पहुंच गए थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार सुबह 11 बजे इंदौर पहुंचे। इंदौर आते ही वे कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के लिए फॉर्म-बी जमा करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।यहां से वे पार्टी कार्यालय गांधी भवन के नीचे कांग्रेसजनों को संबोधित करेंगे। वे गोम्मटगिरी भी पहुंचे। इस दौरान विधायक विशाल पटेल उनके सारथी बने। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सुरेश पचोरी, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, डॉ. विजय लक्ष्मी साधो, विक्रांत भूरिया, विनय बाकलीवाल, प्रेमचंद गुड्डू, दीपू यादव, गोलू अग्निहोत्री महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ गांधी भवन आए। गांधी भवन पहुंचने के पूर्व वे कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के निवास पर पहुंचें।