Sanjiv Verma: 2001 बैच के IAS अधिकारी जम्मू कश्मीर के CEO नियुक्त

696

Sanjiv Verma: 2001 बैच के IAS अधिकारी जम्मू कश्मीर के CEO नियुक्त

Sanjiv Verma: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2001 बैच के IAS अधिकारी संजीव वर्मा जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नियुक्त किए गए हैं।

जम्मू और कश्मीर सरकार ने IAS अधिकारी संजीव वर्मा को केंद्र शासित प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

वे पांडुरंग के पोल (IAS: 2004: AGMUT) का स्थान लेंगे , जिन्हें हाल ही में गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली स्थानांतरित किया गया था। पोल फरवरी 2023 से CEO के रूप में कार्यरत थे।

संजीव वर्मा इससे पहले जम्मू के संभागीय आयुक्त और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के आयुक्त सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। CEO की भूमिका के अलावा वर्मा सरकार के चुनाव विभाग के आयुक्त सचिव के रूप में भी काम करेंगे।