
Sanju Samson: (सैम) सन ऑफ इंडिया
डॉ प्रकाश हिंदुस्तानी की खास रिपोर्ट
(सैम) सन ऑफ़ इंडिया
मुझे संजू सैमसन का खेल और पर्सनालिटी दोनों पसंद है. कूल, मेहनती, सरल, सरज , प्रेमिल और दिखावे से दूर! सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। पिता का त्याग और प्रेरणा साथ रही। फेसबुक फ्रेंड को पहले फ्रेंड बनाया फिर जीवनसाथी। इसके लिए पांच साल इंतज़ार किया। पिता दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल थे और वे खुद आईपीएस बनना चाहते थे।
आज जो भी है उसमें उनके पिता विश्वनाथ का अपार योगदान रहा है। उन्होंने बेटे की प्रतिभा को पहचाना और वीआरएस लेकर केरल शिफ्ट हो गए। खुद फुटबॉलर थे, बेटे को क्रिकेट का अभ्यास कराने बीच पर ले जाते। रेत पर प्रैक्टिस के कारण बेटे की मांसपेशियां मज़बूत हो गई और बैलेंस भी अच्छा बन गया.
संजू उतार चढ़ाव में परेशान नहीं होते। विपश्यना करते हैं। गुप्त दान को महत्त्व देते हैं। अनाथालयों को भी दान देते हैं और क्रिकेट अकादमियों को आर्थिक मदद देते हैं। धोनी की तरह विश्वसनीय भी हैं! आसान नहीं संजू सैमसन बनना !
#T20WorldCup #T20WorldCup2026 #SanjuSamson #t20cricket
#indiancricket #indiancricketteam





