चित्रकूट विकास प्राधिकरण में SAS का अफसर रहेगा CEO, 16 अधिकारी-कर्मचारी होंगे पदस्थ, अध्यक्ष के पद राजनेता को!

38

चित्रकूट विकास प्राधिकरण में SAS का अफसर रहेगा CEO, 16 अधिकारी-कर्मचारी होंगे पदस्थ, अध्यक्ष के पद राजनेता को!

 

भोपाल:चित्रकूट विकास प्राधिकरण की बागडौर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर के हाथोें होगी। उन्हें वहां मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया जाएगा। उनके समेत सोलह अधिकारियों और कर्मचारियों की यहां पदस्थापना की जाएगी।

चित्रकूट विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष भी नहीं है इसके लिए विभाग ने कलेक्टर को प्रभार दिए जाने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन उसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय से मनाही हो गई है। इसके चलते लगता है कि यहां राजनीतिक व्यक्ति को ही इसका अध्यक्ष बनाया जाएगा।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने यहां के लिए सोलह पद स्वीकृत कर दिए है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी यहां मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे । वहीं संपदा अधिकारी ग्रेड दो के एक पद को प्रतिनियुक्ति या पदोन्नति से भरा जाएगा। कार्यपालन यंत्री के एक पद को पदोन्नति से भरा जाएगा। सहायक यंत्री सिविल के एक पद को पदोन्नति या सीधी भर्ती के जरिए भरा जाएगा। उपयंत्री सिविल के दो पद, लेखा सहायक के एक पद, भृत्य के तीन और चौकीदार के दो पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। वहीं सहायक ग्रेड एक और लेखापाल ग्रेड दो के एक पद को पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। कुल सोलह पदों पर भर्ती की जा

एगी।