
SAS Officers Promoted: MP में 3 संयुक्त कलेक्टर प्रवर श्रेणी में पदोन्नत
भोपाल: राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज एक आदेश जारी कर प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति प्रदान की है।

ये सभी अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा में 2016 बैच के हैं। ये अधिकारी हैं: प्रवीण प्रजापति संयुक्त कलेक्टर देवास, राकेश मोहन त्रिपाठी संयुक्त कलेक्टर जिला इंदौर और राकेश शर्मा मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल।





