WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

SAS To IAS Award: राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS अवार्ड के लिए 19 मई को DPC

Major Administrative Reshuffle

SAS To IAS Award: राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS अवार्ड के लिए 19 मई को DPC

भोपाल: राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए बहुप्रतीक्षित DPC अब 19 मई को दिल्ली में होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार UPSC ने इस बैठक को लेकर तारीख फाइनल कर दी है।
पता चला है कि इस पदोन्नति सूची में वर्ष 2002 से 2006 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के नाम विचार के लिए शामिल किए जाएंगे। इसमें 2021 के लिए 19 और 2022 के लिए 14 पद हैं। इस प्रकार कुल 33 पदों के लिए बैठक में नामों पर विचार किया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव जीडी कार्मिक, केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के दो अफसर और UPSC के सदस्य मौजूद रहेंगे।