WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

SAS Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों के तबादले, राजेश कुमार गुप्ता की नई पदस्थापना

637

SAS Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों के तबादले, राजेश कुमार गुप्ता की नई पदस्थापना

 

भोपाल: राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 2014 बैच के अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता संचालक अटल बिहारी वाजपई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल को मंत्रालय में संस्कृति और पर्यटन विभाग का उप सचिव पदस्थ किया गया है।

2019 बैच की शिवांगी जोशी संयुक्त कलेक्टर जबलपुर को मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम भोपाल का महाप्रबंधक पदस्थ करने के साथ ही मंत्रालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अवर सचिव भी बनाया गया है।

इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

IMG 20250414 WA0002