SAS Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारी बनाए गए जिला पंचायत के CEO

2532

SAS Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारी बनाए गए जिला पंचायत के CEO

भोपाल: राज्य शासन ने कल देर रात एक आदेश जारी कर राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को विभिन्न जिलों में जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया है।

शैलेंद्र सिंह सोलंकी अपर संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी, इच्छित गढ़पाले उप सचिव गृह विभाग को सीईओ जिला पंचायत राजगढ़, विजय राज अपर आयुक्त नगर निगम ग्वालियर को सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी, शैलेंद्र सिंह अपर कलेक्टर मेहर को सीईओ जिला पंचायत सतना, अनुपमा चौहान उप सचिव GAD को सीईओ जिला पंचायत शाजापुर, नमः शिवाय अरझरिया राज्य शिष्टाचार अधिकारी को सीईओ जिला पंचायत छतरपुर, शाश्वत सिंह मीना उप सचिव को सीईओ जिला पंचायत मंडला और अंजलि शाह अपर कलेक्टर नरसिंहपुर को सीईओ जिला पंचायत सिवनी पदस्थ किया गया है।

Screenshot 20250928 084052 748