भाजपा सरकार के घोटालों ने एक पीढी को बर्बाद किया- कमलनाथ ने सरकार से पूछे 5 सवाल

784
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

भाजपा सरकार के घोटालों ने एक पीढी को बर्बाद किया- कमलनाथ ने सरकार से पूछे 5 सवाल

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को फिर से भाजपा सरकार से पांच सवाल किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया है। इस घोटाला राज ने मध्य प्रदेश के नौजवानों की पूरी एक पीढ़ी बर्बाद कर दी है। मध्य प्रदेश के बेरोजगार नौजवान जानना चाहते हैं कि भाजपा सरकार ने पटवारी भर्ती घोटाला क्यों किया। सरकार में आरक्षक भर्ती घोटाला क्यों हुआ। नर्सिग कॉलेज घोटाला क्यों हुआ। व्यापमं घोटाला क्यों हुआ। पेसा भर्ती घोटाला क्यों हुआ। कमलनाथ ने यह भी कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि इनते घोटालों पर पर्दा क्यो डाला और दोषियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन घोटालेबाजों से क्या रिश्ता है।