WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे स्कूली बच्चे और लोग

पुल के ऊपर से बह रहा पानी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, हादसे के इंतज़ार में बैठे

जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे स्कूली बच्चे और लोग

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की महाराजपुर तहसील क्षेत्र के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र से एक भयावह तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसमें जान जोखिम में डालकर छोटे-छोटे स्कूली बच्चे पुल पार कर स्कूल जा रहे और जाने को मजबूर हैं।

नज़ारा ग्राम गणेशपुरा लिंक रोड पर बने उर्मिल बाँध के पुल का है जहां पर पानी आ जाने से आने-जाने वाले क्षेत्र वासियों को जान जोखम में डालकर पुल पार करना पड़ता है। यहां स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को पुल पार करना एक बड़ी और भयानक चुनौती है जिसका इन्हेँ हर रोज सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसी की जान भी जा सकती है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हर बार की यही परेशानी होती है। अगर डेम के फाटक खोल दिये जायें तो डेम का पानी कम होने से पानी पुल से नीचे उतार सकता है और पुल खाली हो सकता है। परेशानियों के संदर्भ में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, नेताओं, अधिकारियों, जिम्मेदारों को भलीभांति अवगत भी कराया पर नतीजा कुछ नहीं निकला ज्यों का त्यों है। हमारी कोई सुनने समझने वाला नहीं। समय रहते अगर पुल पर भरे पानी को खाली नहीं कराया गया तो किसी दिन भी कोई घटना और बड़ी घटना घट सकती है। मौजूदा हालातों को देखकर तो ऐसा लगता है कि शासन, प्रशासन और जिम्मेदारों को हादसे का इंतज़ार है, तभी यह कुछ करेंगे।