बुजुर्ग ग्रामीण की मौत को लेकर SDM सहित 4 गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी  

348

बुजुर्ग ग्रामीण की मौत को लेकर SDM सहित 4 गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी  

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एसडीएम और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से अवैध उत्खनन रोकने के नाम पर तीन ग्रामीणों की पिटाई की गई थी। आरोप है कि पिटाई से घायल 62 वर्षीय आदिवासी किसान की मौत हो गई। वही दो ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

दोनों घायल ग्रामीणों के बयान के आधार पर कुसमी एसडीएम करुण डहरिया, उनके साथ गए उनके बाहरी साथी विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजिल कुमार यादव व सुदीप यादव पर राजपुर थाने में धारा 103,115(2),3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्हें अदालत में न्यायिक रिमांड के लिए पेश कर जेल दाखिल करने की तैयारी में पुलिस हैं।

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के कुसमी ब्लॉक में हंसपुर गांव में बॉक्साइट के अवैध खनन की जांच करने के लिए कुसमी एसडीएम करुण डहरिया गए हुए थे। आरोप है कि वह प्राइवेट गाड़ी में प्राइवेट लोगों को लेकर पहुंचे हुए थे। सरना के पास तीन ग्रामीणों को एसडीएम और उनके साथ गए प्राइवेट लोगों ने रोका एवं पूछा कि कहां से आ रहे हो। इसके बाद अवैध उत्खनन का आरोप लगा रॉड,डंडे और लात–घूंसों से पिटाई कर दी। ग्रामीणों को बेहोश होने तक के पीटा गया। मारपीट में घायल ग्रामीणों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां इलाज के दौरान 62 वर्षीय ग्रामीण रामनरेश राम की मौत हो गई। वहीं 60 वर्षीय अजीत उरांव और 20 वर्षीय आकाश अगरिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी हैं।यह घटना रविवार–सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बिना किसी पूछताछ या जांच के SDM और उनके साथ गए प्राइवेट लोगों ने ग्रामीणों पर आरोप लगा लाठी डंडों से हमला कर दिया। वहीं सूत्र यह भी बताते हैं कि मारपीट में

मामले में घायल ग्रामीण आकाश अगरिया एवं अजीत उरांव ने बताया कि वे गेहूं के खेत में पानी की सिंचाई करने गए हुए थे। लौटने के दौरान बिना किसी पूछताछ या जांच अवैध खनन का आरोप लगा उनकी पिटाई की गई। मामला सामने आने के बाद एसडीएम और उनके तीनों साथियों को पुलिस ने हिरास्त में ले लिया और पूछताछ कर रही थी।

बता दे कि SDM करुण डहरिया पूर्व में भी विवादों में घिरते रहे हैं। जांजगीर जिले के चांपा में पदस्थापना के दौरान उन्होंने एक छात्र को तमाचा मार दिया था जिसके बाद छात्रों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रशिक्षण के दौरान गरियाबंद जनपद सीईओ रहने के दौरान नवंबर 2022 में उन्हें नलकूप खनन का बिल पास करने बीस हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने भी गिरफ्तार किया था।