Second Love : प्रेमी के साथ पत्नी भागी, पति ने प्रेमी के साथ ही जाने की इजाजत दे दी!

महिला ने 18 साल पहले प्रेम विवाह किया, फिर दूसरी मोहब्बत पर न्योछावर हो गई!

171

Second Love : प्रेमी के साथ पत्नी भागी, पति ने प्रेमी के साथ ही जाने की इजाजत दे दी!

Muzaffarpur : यहां एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। जो हुआ वो बिल्कुल फिल्मी है। घटना के मुताबिक, महिला ने 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था। बच्चे भी हुए, लेकिन अब उसे दूसरे पुरुष से मोहब्बत हो गई। दूसरे प्रेमी के प्यार में महिला पागल हो गई। इसके बाद पति ने भी अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ जीने की रजामंदी दे दी। पति की रजामंदी मिलने के बाद महिला ने प्रेमी संग शादी रचा ली।

दरअसल, महिला ने 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दो बच्चे भी हुए, लेकिन अब महिला को किसी और से प्यार हो गया। इसे लेकर महिला ने अपने ही घर के गहनों की चोरी की और प्रेमी संग भाग गई। पत्नी का प्रेमी के प्यार में पागलपन को देख पति ने आखिर में कह दिया कि जा, जी ले अपनी जिंदगी। उसके बाद मंदिर में प्रेमी युगल की शादी हुई। पूरा मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया गया।

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसे अपने पति से दो बच्चे भी हुए। लेकिन, करीब दो दशक साथ बिताने के बाद महिला को फिर से एक शख्स से प्यार हो गया। ऐसे में वह घर छोड़कर नए प्रेमी के साथ चली गई। साथ ही वह पति के रुपये और घर की ज्वेलरी भी ले गई। वहीं, पति ने कहा कि सारी ज्वेलरी अपनी बेटी की शादी के लिए रखी थी। पत्नी ने सबकी उम्मीद और विश्वास को तोड़ दिया है। महिला प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल है कि अब खुद पति के साथ रहना नहीं चाहती। महिला कहती है कि अब जीएंगे तो प्रेमी के साथ और मरेंगे तो प्रेमी के साथ। प्रेमी को अपना जीवन साथी बनाना चाहती है।

औराई थाना क्षेत्र निवासी फूल कुमारी का प्रेम विवाह बीते 18 वर्ष पूर्व प्रियरंजन कुमार से हुआ था। इन दोनों का पारिवारिक जीवन कई वर्ष तक खुशहाल था, जिसके बाद दो बच्चे हुए। अभी बेटे की उम्र 16 वर्ष और बेटी की उम्र 12 वर्ष है। पारिवारिक जिम्मेवारी बढ़ गई तो महिला का पति प्रियरंजन पैसे कमाने के लिए बाहर चला गया और घर पैसे भेजने लगा।

इस बीच फूल कुमारी का एक युवक से संपर्क बढ़ा और फिर धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। फिर प्यार में डूबी महिला बाहर काम कर रहे पति की अनदेखी कर प्रेमी से शारीरिक संबंध कायम करने लगी। इससे दोनों की नजदीकी और भी बढ़ गई। इस प्रेम प्रसंग की जानकारी जब महिला के पति को लगी तो उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। उसके बाद उसने अपनी पत्नी को डांट-फटकार भी लगाई। लेकिन, महिला प्रेमी से अलग होने के लिए तैयार नहीं हुई। उसके बाद दबाव बढ़ता देख वह प्रेमी संग घर छोड़कर चली गई। इस दौरान वह घर में रखी ज्वेलरी और नकदी भी ले गई।

महिला के प्रेमी के साथ जाने और घर की ज्वेलरी लेकर भागने को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद पुलिस ने प्रेमी के घर से दोनों को हिरासत में लिया। लेकिन, तब भी महिला को अपने प्रेमी से अलग होना मंजूर नहीं था। आखिरकार थक-हार कर पति और ससुराल वालों ने महिला को प्रेमी के साथ रहने की मंजूरी दे दी। साथ ही अपने परिवार से सभी संबंध तोड़कर सामाजिक स्तर पर बातचीत कर अलग कर दिया। पति ने भी कह दिया कि अब मैं तेरा पति नहीं। जा, जी ले अपनी जिंदगी। इस पूरे मामले को लेकर महिला के मायके वालों ने भी कहा कि अब फूल कुमारी का हमसे से कोई संबंध नहीं रहा। प्रेमी के साथ रहे और जिए, हमारे परिवार में उसके लिए कोई भी जगह नहीं है।