
Senior IAS Officers Retired: ACS सहित दो IAS अधिकारी आज हुए रिटायर
भोपाल: मध्य प्रदेश में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारी आज रिटायर हो गए। ये है: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अजीत केसरी और 2007 बैच के गृह सचिव ओम प्रकाश श्रीवास्तव।

दोनों ही अधिकारी अपनी सेवा कल के दौरान मध्य प्रदेश शासन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज शाम मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में दोनों अधिकारियों को विदाई दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया,डॉ राजेश राजौरा, मोहम्मद सुलेमान, अशोक वर्णवाल सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।





