WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

वरिष्ठ IAS संजीव झा होंगे MP के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य शासन के प्रस्ताव पर ECI सहमत, सुखबीर की मंत्रालय में होगी वापसी

WhatsApp Image 2025 05 16 At 14.20.36

वरिष्ठ IAS संजीव झा होंगे MP के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य शासन के प्रस्ताव पर ECI सहमत, सुखबीर की मंत्रालय में होगी वापसी

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के IAS अधिकारी- राजस्व मंडल के सदस्य संजीव कुमार झा मध्य प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव को भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सहमति दे दी है।

माना जा रहा है कि इस संबंध में आदेश एक दो दिन में हो जाएंगे। वर्तमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखबीर सिंह की मंत्रालय में वापसी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मंत्रालय में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बता दे कि सुखबीर सिंह लगभग साढ़े 8 माह से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर हैं। सुखबीर 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं।